।। सत्संग दीक्षा।।

251

विष्णुश्च शङ्करश्चैव पार्वती च गजाननः।

दिनकरश्च पञ्चैता मान्याः पूज्या हि देवताः॥२५१॥

Vishnu, Shankar, Parvati, Ganpati and Surya – these five deities should be revered. (251)

विष्णु, शंकर, पार्वती, गणपति तथा सूर्य – इन पाँच देवताओं को पूज्यभाव से मानें। (२५१)

252

परिरक्षेद् दृढां निष्ठाम् अक्षरपुरुषोत्तमे।

तथाऽपि नैव कर्तव्यं देवताऽन्तरनिन्दनम्॥२५२॥

One should have firm conviction in Akshar-Purushottam Maharaj. However, one should not disrespect any other deity. (252)

अक्षरपुरुषोत्तम महाराज में दृढ निश्चय रखें, तथापि किसी अन्य देव की निंदा न करें। (२५२)

253

धर्मा वा संप्रदाया वा येऽन्ये तदनुयायिनः।

न ते द्वेष्या न ते निन्द्या आदर्तव्याश्च सर्वदा॥२५३॥

One should not have contempt for other religions, sampradāys or their followers. One should never criticize them and should always treat them with respect. (253)

अन्य धर्म, संप्रदाय या उनके अनुयायियों के प्रति द्वेष न करें। उनकी निंदा न करें। उनको सदैव आदर दें। (२५३)

254

मन्दिराणि च शास्त्राणि सन्तस्तथा कदाचन।

न निन्द्यास्ते हि सत्कार्या यथाशक्ति यथोचितम्॥२५४॥

One should never disrespect mandirs, shastras or sadhus. One should honour them appropriately according to one’s capacity. (254)

मंदिर, शास्त्र तथा संतों की निंदा कदापि न करें। अपनी शक्ति के अनुसार उनका यथोचित सत्कार करें। (२५४)

255

संयमनोपवासादि यद्यत्तपः समाचरेत्।

प्रसादाय हरेस्तत्तु भक्त्यर्थमेव केवलम्॥२५५॥

Whichever acts of self-control, fasts and other austerities are undertaken, they should be performed only as bhakti and with the intent to solely please Bhagwan. (255)

संयम, उपवास इत्यादि जो-जो तप का आचरण करें, वह केवल भगवान की प्रसन्नता हेतु तथा भक्ति के लिए ही करें। (२५५)